श्रीमाधोपुर मंडी में आढ़तियों की हड़ताल:50 करोड़ से ज्यादा बकाया भुगतान का आरोप, मांगे पूरी होने तक व्यापार बंद रखने का फैसला
श्रीमाधोपुर मंडी में आढ़तियों की हड़ताल:50 करोड़ से ज्यादा बकाया भुगतान का आरोप, मांगे पूरी होने तक व्यापार बंद रखने का फैसला
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर कृषि उपज मंडी में पूरे परिसर में नीलामी कराने की मांग को लेकर कच्चे आढ़तियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। मंडी प्रशासन अब तक पूरे परिसर में नीलामी की व्यवस्था नहीं कर पाया है। व्यापारियों ने मांगें पूरी होने तक कारोबार बंद रखने का फैसला किया है।
क वर्ग व्यापार संघ श्रीमाधोपुर के मंत्री प्रकाश जैन ने आरोप लगाया कि खरीददार व्यापारियों पर करीब 50 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बकाया है। तय समय पर भुगतान नहीं होने से मंडी में किसानों को भुगतान करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बकाया राशि पर नियमानुसार ब्याज भी नहीं दिया जा रहा है।
मांगें पूरी होने तक व्यापार बंद रखने का फैसला
विक्रेता व्यापारियों ने संगठन की आमसभा में निर्णय लिया कि जब तक पूरे मंडी परिसर में नीलामी की व्यवस्था नहीं होती और सभी व्यापारियों को बकाया राशि के साथ उस पर देय ब्याज का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक व्यापार बंद रहेगा। व्यापारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले मंडी सचिव पिंकी बुगालिया ने दावा किया था कि मंडी में कृषि जिंसों की नीलामी शुरू हो चुकी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2556628

