सीकर में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी को सजा:20 साल का कारावास और 50 हजार जुर्माना लगाया,दोस्ती के बहाने जंगल में लेकर गया था
सीकर में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी को सजा:20 साल का कारावास और 50 हजार जुर्माना लगाया,दोस्ती के बहाने जंगल में लेकर गया था
सीकर : सीकर की पॉक्सो कोर्ट 2 के द्वारा 10 साल के नाबालिग लड़के से कुकर्म के मामले में आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जस्टिस शंकरलाल मारू के द्वारा सजाई सुनाई गई है।
विशिष्ट लोक अभियोजक नागरमल कुमावत ने बताया कि 21 जून को 10 साल के नाबालिग लड़के की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में मां ने बताया कि नाबालिग शाम को खेल रहा था। इसी दौरान एक आरोपी उसे आइसक्रीम खिलाने और दोस्ती करने के बहाने जंगल की तरफ लेकर गया। वहां पर उसके साथ कुकर्म किया।
पड़ोस में रहने वाली महिला ने आरोपी युवक के द्वारा नाबालिग को ले जाते हुए देख लिया था। इसकी जानकारी नाबालिग के घर पर दी। जब वह लोग जंगल में पहुंचे तो आरोपी और नाबालिग वहां पर नहीं मिला। उसके बाद नाबालिग मिला तो उसने बताया कि आरोपी के द्वारा उसके साथ गलत काम किया गया।
पीड़ित को 1 लाख रुपए देने की अनुशंसा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में चालान पेश किया। मामले में 12 गवाह और 20 दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए गए। जिसके आधार पर कोर्ट के द्वारा आरोपी युवक को 20 साल के कठोर कारावास और 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही पीड़ित को पीड़ित प्रतिकर स्कीम से 1 लाख रुपए देने की अनुशंसा की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2556630


