[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोयनका ट्रस्ट ने पंचायत समिति कार्यालय के लिए भवन दिया:बलारां में नया भवन बनने तक मुफ्त इस्तेमाल की सहमति, बीडीओ रोमा सहारण को सौंपा पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

गोयनका ट्रस्ट ने पंचायत समिति कार्यालय के लिए भवन दिया:बलारां में नया भवन बनने तक मुफ्त इस्तेमाल की सहमति, बीडीओ रोमा सहारण को सौंपा पत्र

गोयनका ट्रस्ट ने पंचायत समिति कार्यालय के लिए भवन दिया:बलारां में नया भवन बनने तक मुफ्त इस्तेमाल की सहमति, बीडीओ रोमा सहारण को सौंपा पत्र

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड में नवगठित पंचायत समिति बलारां के कार्यालय के लिए गोयनका ट्रस्ट ने अपना भवन मुफ्त देने की सहमति दी है। पंचायत समिति का नया भवन बनने तक यहां कार्यालय चलाया जा सकेगा। ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने बीडीओ रोमा सहारण को लिखित सहमति पत्र सौंपा।

सेठ भगवती प्रसाद गोयनका चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक रामावतार व्यास, ट्रस्ट के एडवोकेट कृष्णकुमार व्यास और निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी जैनुअल आबेदिन ने ट्रस्टी निर्मल कुमार गोयनका और मधुसूदन गोयनका की ओर से पत्र सौंपा। राज्य सरकार ने बलारां को पंचायत समिति का दर्जा दिया है। इसके बाद कार्यालय भवन और संसाधनों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी हुई थी। ट्रस्ट की सहमति से कार्यालय चलाने के लिए भवन की व्यवस्था हो सकेगी।

14 साल तक अस्पताल के लिए भी दिया था भवन

ट्रस्ट ने इससे पहले गांव में चिकित्सा सुविधा के लिए भी अपना भवन मुफ्त दिया था। रामावतार व्यास ने बताया कि वर्ष 2012 में स्वीकृत राजकीय अस्पताल के संचालन के लिए ट्रस्ट ने भवन उपलब्ध कराया था। वर्ष 2012 से जून 2026 तक करीब 14 साल राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलारां इसी भवन में चला। इस दौरान ट्रस्ट ने कोई किराया नहीं लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet