सिंघाना के मुरादपुर स्कूल में खिलाड़ियों का सम्मान:फुटबॉल टूर्नामेंट में हासिल किया दूसरा स्थान, बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं
सिंघाना के मुरादपुर स्कूल में खिलाड़ियों का सम्मान:फुटबॉल टूर्नामेंट में हासिल किया दूसरा स्थान, बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के मुरादपुर स्थित राजकीय स्कूल में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इंटर स्कूल अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्र वर्ग की टीम को सम्मानित किया गया। वहीं, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान की 17 वर्षीय फुटबॉल टीम के कप्तान के रूप में प्रतिनिधित्व करने वाले रोहित कुमार का विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार गरसा और विशिष्ट अतिथि नवयुवक मंडल अध्यक्ष टिंकू थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्या मनीषा राणा ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रोहित ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व
रोहित कुमार ने 2 से 6 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की 17 वर्षीय टीम के कप्तान के रूप में प्रतिनिधित्व किया था। इस उपलब्धि पर उनका विशेष सम्मान किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली स्कूल की फुटबॉल टीम और शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार गरसा ने कहा कि युवा पीढ़ी का खेलों से दूर होना उनके भविष्य के लिए सही नहीं है। वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा और कठिन मेहनत का है। मेहनत करने वाले ही अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। युवा खेलों के माध्यम से भी अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन राजेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार, सुनील कुमार, श्याम, राकेश कुमार, राधेश्याम, अर्चना, दीपिका, ज्योति यादव, सरोज मीणा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2556587


