पलसाना में पंचायत-समिति और जिला-परिषद चुनाव के लिए मतदान कल:19 वार्डों में 72 प्रत्याशी मैदान में, कुल 113 बूथ पर 1.20 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट
पलसाना में पंचायत-समिति और जिला-परिषद चुनाव के लिए मतदान कल:19 वार्डों में 72 प्रत्याशी मैदान में, कुल 113 बूथ पर 1.20 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट
रानौली : पंचायत चुनाव को लेकर पलसाना पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए कल 3 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्षेत्र के कुल 1 लाख 20 हजार 167 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कुल 113 बूथ बनाए
मतदान के लिए कुल 113 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में पंचायत समिति के 19 वार्डों से 72 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं,क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए भी चुनावी प्रक्रिया चल रही है।
19 वार्डों में रोचक मुकाबला, 12 में सीधी टक्कर
पलसाना पंचायत समिति के 19 वार्डों में चुनावी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं। 12 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि 7 वार्डों में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है।
इसके अलावा 9 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों सहित दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड संख्या 13 में सबसे अधिक 6 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इस वार्ड का मुकाबला सबसे ज्यादा रोचक रहने की संभावना है।
रानोली सबसे बड़ी ग्राम पंचायत, 11,902 मतदाता
पलसाना पंचायत समिति क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रानोली है। यहां कुल 11,902 मतदाता हैं। क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। अब कल होने वाले मतदान में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। चुनाव परिणामों से क्षेत्र में पंचायत समिति और जिला परिषद की राजनीतिक तस्वीर भी साफ होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2501517

