[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 5 पंचायत समितियों में कल वोटिंग:14 जिला परि‌षद-89 पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे वोटर्स; पोलिंग पार्टियां रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 5 पंचायत समितियों में कल वोटिंग:14 जिला परि‌षद-89 पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे वोटर्स; पोलिंग पार्टियां रवाना

सीकर में 5 पंचायत समितियों में कल वोटिंग:14 जिला परि‌षद-89 पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे वोटर्स; पोलिंग पार्टियां रवाना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में पंचायत चुनाव का अगले चरण 3 नवंबर से शुरू हाेगा। सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में 14 जिला परि‌षद सदस्यों और 89 पंचायत समिति सदस्यों के लिए बुधवार को वोटिंग होगी। वहीं इसके बाद 5 पंचायत समिति क्षेत्रों की 134 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव 5 नवंबर को होंगे। इस चुनाव के लिए सीकर में एसके गर्ल्स कॉलेज से 546 पोलिंग पार्टियों को अंतिम ट्रेनिंग के बाद सोमवार को रवाना किया गया।

सीकर जिले की दांतारामगढ़, धोद, धोद ग्रामीण, खाचरियावास और पलसाना पंचायत समितियों में 3 और 5 नवंबर को चुनाव होंगे। पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए ईवीएम से सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 2 पुलिसकर्मी और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ 1 पुलिसकर्मी लगाया गया है।

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल महला ने बताया- चुनाव के लिए पहली पारी में दांतारामगढ़, धोद और खाचरियावास, दूसरी पारी में पलसाना और धोद ग्रामीण के पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। वहीं 6 नवंबर को मतपेटियां सहित अन्य चुनावी सामग्री एसके गर्ल्स कॉलेज के स्ट्रांग रूम में वापस जमा करवाई जाएगी। रीकाउंटिंग केवल उसी स्थिति में करवाई जाएगी, जब वह जायज हो और आरओ उससे संतुष्ट हों। अनावश्यक रीकाउंटिंग का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चुनावी सामग्री लेकर रवाना होते मतदानकर्मी।
चुनावी सामग्री लेकर रवाना होते मतदानकर्मी।

546 बूथों पर 4.95 लाख वोटर करेंगे वोट

पंच-सरपंच का चुनाव 5 नवंबर को बैलेट पेपर से होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- जिले के अगले चरण के चुनाव में 546 बूथों पर 4,95,558 वोटर हैं। इनमें दांतारामगढ़ में 2 तथा धोद व खाचरियावास में 1-1 ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में दूसरे चरण की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- पंचायत समिति दांतारामगढ़ में 89, धोद में 127, धोद ग्रामीण में 134, खाचरियावास में 85 और पलसाना में 111 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पंच और सरपंच पदों के लिए मतपत्र 4 नवंबर को भेजे जाएंगे। इसके बाद 5 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22