16 साल की लड़की लापता, परिवार खेत में गया था:घर से सोने के गहने चोरी, गाय-बकरी भी चुराकर भागे बदमाश
16 साल की लड़की लापता, परिवार खेत में गया था:घर से सोने के गहने चोरी, गाय-बकरी भी चुराकर भागे बदमाश
सीकर : सीकर में नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। वहीं एक घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। इसके अलावा चोर गाय-बकरी भी चुराकर ले गए।
16 साल की लड़की लापता जिले में एक 16 साल की लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्टूबर से बेटी लापता है। खेत पर काम करने गए, तब वो घर पर ही थी। वापस लौटे तो नहीं मिली। आस-पड़ोस में तलाश करने पर भी नहीं मिली।
घर से सोने के गहने चोरी सीकर के नेछवा थाना इलाके में स्वामी की ढाणी स्थित एक घर में चोरी हो गई। ढाणी निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके घर से चोर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी हो गया। चोरी की घटना 30 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर के बीच की है।
13 बकरियां और एक गाय चोरी सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में मकान से 13 बकरियां चोरी होने का मामला भी मामला सामने आया है। घटना मलकेड़ा गांव में हुई। गांव के रहने वाले रामेश्वरम ने बताया कि उनके मकान के पास ही एक पुराना मकान है। यहां पर बकरियां बंधी हुई थी, जो चोरी हो गई।
दादिया थाना इलाके में खेत से गाय चोरी होने का मामला सामने आया है। कुडली गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उनके खेत में गाय बंधी हुई थी। यहां से 31 अक्टूबर की रात गाय चोरी हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2501430

