[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका में नहीं बना नेता प्रतिपक्ष:बोर्ड की पहली बैठक से पहले तय नहीं हुआ नाम, प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति का इंतजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका में नहीं बना नेता प्रतिपक्ष:बोर्ड की पहली बैठक से पहले तय नहीं हुआ नाम, प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति का इंतजार

लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका में नहीं बना नेता प्रतिपक्ष:बोर्ड की पहली बैठक से पहले तय नहीं हुआ नाम, प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति का इंतजार

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के नवगठित बोर्ड को बने सवा महीना बीत चुका है, लेकिन अभी तक सबसे बड़े विपक्षी दल भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं किया गया है। बुधवार को नगर पालिका बोर्ड की पहली साधारण सभा की बैठक भी आयोजित हुई, लेकिन यह बैठक भी नेता प्रतिपक्ष के बिना ही संपन्न हो गई।

पहली बैठक में खाली रही नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी

नगर पालिका बोर्ड में नेता प्रतिपक्ष का नाम पहली साधारण सभा की बैठक में तय करने की परंपरा रही है। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ। भाजपा की ओर से नाम तय नहीं होने के कारण पहली बैठक में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी खाली रही।

प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति का इंतजार

इस संबंध में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित पवार ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव में व्यस्त हैं। इसके चलते प्रदेश नेतृत्व से अभी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। प्रदेश नेतृत्व की हरी झंडी मिलते ही सभी पार्षदों की सहमति से शीघ्र ही नेता प्रतिपक्ष का नाम तय कर दिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22