लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में पहले दिन दो नामांकन दाखिल:वार्ड 13 से भाजपा और वार्ड 7 से आरएलपी ने भरा पर्चा; बलारां में नहीं आया एक भी नामांकन
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में पहले दिन दो नामांकन दाखिल:वार्ड 13 से भाजपा और वार्ड 7 से आरएलपी ने भरा पर्चा; बलारां में नहीं आया एक भी नामांकन
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को लेकर शनिवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। चौथे चरण के तहत होने वाले चुनाव में नामांकन के पहले दिन लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि बलारां पंचायत समिति में एक भी नामांकन नहीं आया।
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में से वार्ड संख्या 13 से भाजपा की तीजू देवी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, वार्ड संख्या 7 से आरएलपी की सुनीता ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। हालांकि, अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।
6 नवंबर तक नाम वापसी, 14 को मतदान
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति सदस्यों के लिए अभ्यर्थी 4 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 5 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 14 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2494559


