[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू के जीणमाता मंदिर में रात्रि जागरण हुआ:स्थापना दिवस पर सुन्दर मालिया और पार्टी ने भजन गाए, पूजा के बाद मां को भोग लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
घांघूचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू के जीणमाता मंदिर में रात्रि जागरण हुआ:स्थापना दिवस पर सुन्दर मालिया और पार्टी ने भजन गाए, पूजा के बाद मां को भोग लगाया

घांघू के जीणमाता मंदिर में रात्रि जागरण हुआ:स्थापना दिवस पर सुन्दर मालिया और पार्टी ने भजन गाए, पूजा के बाद मां को भोग लगाया

घांघू : घांघू गांव में जीण जन्मस्थली स्थित जीणमाता मंदिर के 26वें स्थापना दिवस पर गुरुवार रात जागरण हुआ। मां जीण की ज्योत जलाने के बाद गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। सुन्दर मालिया, नाथवाना, लूनकरणसर और उनकी पार्टी के सहायक कलाकार रमेश राजस्थानी ने गणेश वंदना के बाद हनुमानजी के भजन गाए। ‘जीण मैया जोवा थारी बाट घणी’ भजन पर श्रोताओं ने तालियां बजाईं।

मुख्य भजन गायक सुन्दर मालिया के मंच पर आते ही श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उनके ‘जीवण बाई बेगा पधारो म्हारे आंगणै’ भजन पर लोग खड़े होकर नाचे। उन्होंने ‘कांकड, कांकड़ मांय म्हारा भेंरूजी विराजे’, ‘दर्शन दीज्यो जगदम्बा वालो शेर आवै’, ‘बिणजारी ये हंस-हंस बोल’, ‘सांसो का क्या भरोसा’, ‘भावजड़ी बोल्या रै जीवण बाई नै बोलणा’ और ‘तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, ओ मां’ भजन भी गाए।

मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था। विशेष पूजा के बाद मां को भोग लगाया गया और श्रोताओं व भक्तों को प्रसाद बांटा गया।

इस मौके पर मंदिर की संरक्षिका सिमी कंवर, पुजारी नंदलाल शर्मा, राजू सिंह, सत्यनारायन जांगिड़, नवीन शर्मा, सुमेर सिंह, पंडित श्याम शर्मा, राहुल शर्मा, अशोक शर्मा, कमलेश बाबल और महेंद्र शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे भी शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22