[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में आवारा पशु से टकराई एंबुलेंस,घायल युवक की मौत:एनएच-52 पर हुआ हादसा, दो घायल; ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में आवारा पशु से टकराई एंबुलेंस,घायल युवक की मौत:एनएच-52 पर हुआ हादसा, दो घायल; ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

रींगस में आवारा पशु से टकराई एंबुलेंस,घायल युवक की मौत:एनएच-52 पर हुआ हादसा, दो घायल; ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

रींगस : रींगस में नेशनल हाईवे-52 पर विनायक होटल, सरगोठ के पास शुक्रवार को आवारा पशु से टकराने के बाद एंबुलेंस में सवार घायल अमरचंद की मौत हो गई। हादसे में शिशपाल और दिनेश भी घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया-राणासर, भानीपुरा (चूरू) निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र भगवाना राम नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके भाई अमरचंद पुत्र भगवानाराम 29 अक्टूबर को खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मेगा हाईवे पर जैतासर गांव के स्कूल के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

बीकानेर से जयपुर ले जाते समय हुआ हादसा

हादसे में घायल अमरचंद को पहले पल्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर रेफर किया गया। बाद में पीबीएम अस्पताल से जयपुर रेफर करने पर एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि एंबुलेंस ड्राइवर तेज गति से वाहन चला रहा था। उसे कई बार सावधानी से गाड़ी चलाने के लिए कहा गया, लेकिन इसके बावजूद रींगस थाना क्षेत्र में विनायक होटल के पास एंबुलेंस आवारा पशु से टकरा गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमरचंद को मृत घोषित कर दिया। शिशपाल और दिनेश को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने अमरचंद के शव का राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22