ग्रामीणों ने कॉलेज भवन का काम रुकवाया:दीपपुरा चारणान में 4.50 करोड़ रुपए से बन रहा भवन; XEN बोले- जिन कॉलम में खामियां, उन्हीं की जांच होगी
ग्रामीणों ने कॉलेज भवन का काम रुकवाया:दीपपुरा चारणान में 4.50 करोड़ रुपए से बन रहा भवन; XEN बोले- जिन कॉलम में खामियां, उन्हीं की जांच होगी
धोद : धोद के दीपपुरा चारणान में 4.50 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे राजकीय कॉलेज भवन की गुणवत्ता पर विवाद हुआ। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और तकनीकी मानकों की अनदेखी का आरोप लगाकर काम रुकवा दिया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच की मांग की।
अधिकारियों ने मौके पर जांच की
ग्रामीणों ने अधिकारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया। विरोध के बाद XEN प्रकाश वर्मा, AEN दीपक और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कॉलेज की प्रिंसिपल पुष्पा चौधरी भी वहां मौजूद थीं। कॉलेज की प्रिंसिपल पुष्पा चौधरी ने निर्माण की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मौके पर हो रहा काम तय नियमों और तकनीकी मानकों के मुताबिक नहीं है। उनके मुताबिक, तीन दिन पहले XEN मौके पर आए थे और उन्होंने निर्माण में खामियां मानी थीं।
XEN बोले- जिन कॉलम में खामियां, उन्हीं की होगी जांच
ग्रामीणों की आपत्तियों पर XEN प्रकाश वर्मा ने कहा कि निर्माणाधीन भवन के कुछ कॉलम में खामियां नजर आई हैं। इन कॉलम की मार्किंग कर ली गई है। अब उन्हीं कॉलम के निर्माण की गुणवत्ता और उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच करवाई जाएगी।
9 जुलाई को विधायक ने किया था शिलान्यास
दीपपुरा चारणान में राजकीय महाविद्यालय भवन के निर्माण के लिए 4.50 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। 9 जुलाई को धोद विधायक गोरधन वर्मा ने भवन का शिलान्यास किया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2492254

