[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महरोली में वोट डालते ही बुजुर्ग मतदाता की मौत:हार्ट अटैक आया, मतदान कक्ष के बाहर गिर पड़े


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

महरोली में वोट डालते ही बुजुर्ग मतदाता की मौत:हार्ट अटैक आया, मतदान कक्ष के बाहर गिर पड़े

महरोली में वोट डालते ही बुजुर्ग मतदाता की मौत:हार्ट अटैक आया, मतदान कक्ष के बाहर गिर पड़े

रींगस : श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के महरोली गांव में वोट डालकर जा रहे बुजुर्ग हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुजुर्ग वोट डालकर जा रहे थे। मतदान कक्ष के बाहर ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बुजुर्ग की पहचान ढाणी मंदिरवाली तन महरोली निवासी छीतरमल सैनी (70) पुत्र मोतीराम माली के रूप में हुई है।

छीतरमल सैनी महरोली की गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे। वोट डालने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो गिर पड़े। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए रींगस के निजी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार शाम को छीतरमल सैनी का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22