[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपों से लिखा 1915, उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दीपों से लिखा 1915, उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

पांच लाख लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा रहे मुख्य अतिथि

झुंझुनूं : दीपावली के अवसर पर उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सोमवार शाम जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर ‘एक दीपक उपभोक्ता अधिकारों के नाम’ अभियान के तहत दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील के नेतृत्व में इंदोरिया गुरुकुल, देरवाला के विद्यार्थियों ने दीप जलाकर उपभोक्ता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा मुख्य अतिथि रहे।

विद्यार्थियों ने दीपों की मदद से राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन का नंबर 1915 और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सीपीए-40 लिखा। दीपों से उकेरे गए इन अंकों और अक्षरों के माध्यम से लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन की सहायता लेने का संदेश दिया गया।

आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदार उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने खरीदारी के समय पक्का बिल लेने की अपील करते हुए कहा कि बिल खरीद का प्रमाण होता है। वस्तु की गुणवत्ता में कमी या किसी विवाद की स्थिति में यह उपभोक्ता के लिए उपयोगी साबित होता है। पक्का बिल लेने से व्यापार में पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलता है।

पांच लाख लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य

अभियान के तहत पांच लाख लोगों को उपभोक्ता जागरूकता का संकल्प दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके माध्यम से लोगों को अपने अधिकारों को समझने और खरीदारी के दौरान सजग रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भागीदारी के जरिए नई पीढ़ी तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों के माध्यम से यह संदेश उनके परिवारों और समाज तक भी पहुंचेगा।

जागरूक नागरिकों से विकसित भारत का संकल्प

मनोज कुमार मील ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में जागरूक नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने वाले नागरिक देश की प्रगति में योगदान देते हैं। उन्होंने आमजन से खरीदारी के समय पक्का बिल लेने और दूसरों को भी उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

दीपमाला से उकेरे गए 1915 और सीपीए-40 कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यार्थियों ने दीपों के माध्यम से संदेश दिया कि दीपावली पर घरों को रोशन करने के साथ समाज में जागरूकता की ज्योत जलाना भी जरूरी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89