[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

महर्षि वाल्मीकि के जीवन और आदर्शों को किया याद, समाज में एकता, समानता और सद्भाव का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सलीम सैय्यद उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, व्यक्तित्व और आदर्शों को याद करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पार्षद नेमीचंद सहित वाल्मीकि समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज की एकजुटता और महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा देखने को मिली। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी सद्भाव, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में भीमराव अंबेडकर समिति के अध्यक्ष इंद्राज चौहान, सुंदरलाल वाल्मीकि, किशोरीलाल, गोविंद चांवरिया, बुलाराम पवार, पप्पू चांवरिया, प्रमोद कुमार, करण, बलराम, सजन कुमार, उमेद कुमार, महनोरलाल वाल्मीकि और विक्की चांवरिया सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। समाज के लोगों की सक्रिय सहभागिता के बीच महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के माहौल में मनाई गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77