[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वर्णकार समाज ने धूमधाम से मनाई अजमीढ़ जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वर्णकार समाज ने धूमधाम से मनाई अजमीढ़ जयंती

स्वर्ण कला के संरक्षण और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा दिलाने पर दिया जोर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित मेढ़ क्षेत्रीय स्वर्णकार भवन में रविवार को स्वर्णकार समाज की ओर से अजमीढ़ जयंती उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने, स्वर्ण कला की परंपरा को आगे बढ़ाने और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में समाज के बुजुर्ग पूरनमल जम्मूवाल, जोधराज तोषावड़ और सत्यनारायण ठाकरान मंचासीन रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने अजमीढ़ जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विजय सनखत ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया।

इस अवसर पर पूरनमल जम्मूवाल, लेखराज कुकरा और सीताराम बराड़िया ने अजमीढ़ जी के इतिहास, स्वर्ण कला की परंपरा और उसके संरक्षण के महत्व पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि समाज की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक हुनर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने समाज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज में एकता बनाए रखने तथा अपनी परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जमनाधर कड़ेल, जगदीश कुलथिया, राजकुमार सनखत, भानूप्रकाश तोषावड़, कमल कुमार तोषावड़, बजरंग लाल सनखत, विजय ठाकरान, सुशील कुमार बराड़िया, अशोक नारनौली, आनंद ठाकरान, जगदीश नारनौली, दुलीचंद कुलथिया और विनोद सनखत सहित स्वर्णकार समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी एकता, शिक्षा के प्रसार तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77