[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान नेता चौधरी कुंभाराम आर्य की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसान नेता चौधरी कुंभाराम आर्य की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष को किया याद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की ओर से किसान नेता स्वर्गीय चौधरी कुंभाराम आर्य की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि महान किसान नेता स्वर्गीय चौधरी कुंभाराम आर्य का जीवन किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, किसान नेता धर्मेंद्र बुडानिया, चूरू जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण बालाण, जिला प्रवक्ता जमील चौहान, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता कपूरिया, विकास मील, हर्ष लांबा, सुरेंद्र कुमार ढढ, सुरेश गहलोत और शाहरुख खान सहित अन्य कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन किसान नेता रामरतन सिहाग ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77