[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्योपुरा बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा महोत्सव, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्योपुरा बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा महोत्सव, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

महाआरती, विशाल भंडारे और रात्रि जागरण में उमड़ी भीड़, बालाजी महाराज के श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव श्योपुरा स्थित श्री सिद्ध पीठ बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया। महाआरती, विशाल भंडारे और रात्रि जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर धोक लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर के महंत हरिचरण पुजारी ने अखंड ज्योत प्रज्वलित कर रात्रि जागरण का शुभारंभ किया। भजन गायकों ने गणेश वंदना के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। ‘म्हारा भरया भंडारा रसी हो राम’, ‘मेरी विनती सुनो हनुमा’, ‘पवन का प्यार अंजनी के लाल दुलारा’, ‘ओ छम-छम नाचे देखो वीर हनुमान’ और ‘लाल लंगोटा थारे हाथ में गोटा’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भजनों की स्वर लहरियों से मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय बना रहा।

मंदिर के पुजारी प्रमोद पीपलवा ने बताया कि रात्रि जागरण से पहले महाआरती की गई और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जागरण में रतनगढ़, चूरू, देपालसर और फतेहपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए भजन गायकों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। लीलाधर कथक सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा।

महोत्सव में बीरबल पुजारी, मयंक पुजारी, महावीर प्रसाद पुजारी, कमल शर्मा, दीनदयाल, तेजकरण, विष्णु भाटी, रामलाल जाट, कैलाश चंद्र नवहाल तथा श्याम मंदिर के पुजारी भोलाराम काछवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89