रींगस में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल:हायर अस्पताल रेफर, पटवारी का बास के पास हादसा
रींगस में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल:हायर अस्पताल रेफर, पटवारी का बास के पास हादसा
रींगस : रींगस के पटवारी का बास स्कूल के पास सोमवार शाम एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल की पहचान पंकज जांगिड़ (25) पुत्र हजारीलाल जांगिड़ निवासी बालेश्वर मोहल्ला, रींगस के रूप में हुई है। पंकज डेकोरेशन का काम करता है और पटवारी का बास में काम के लिए गया था। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।
टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी और पंकज करीब पंद्रह फीट तक घसीटते हुए चले गए। अज्ञात वाहन चालक घायल पंकज को मौके पर छोड़कर गाड़ी समेत फरार हो गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2483226

