[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा, सालासर दौरे पर रखी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा, सालासर दौरे पर रखी मांग

सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा, सालासर दौरे पर रखी मांग

सुजानगढ़ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सालासर दौरे पर भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजय चौहान सहित कई कार्यकर्ताओं ने सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग रखी। चौहान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर बताया कि सुजानगढ़ भौगोलिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं व्यापारिक दृष्टि से प्रदेश का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। विश्वविख्यात सालासर बालाजी धाम के कारण हर साल लाखों श्रद्धालु इस क्षेत्र में आते हैं। क्षेत्र जिला बनाए जाने की सभी आवश्यक योग्यताएं रखता है।

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि वर्तमान में सुजानगढ़ में एडीएम, एएसपी कार्यालय तथा क्षेत्र का सबसे बड़ा उप जिला अस्पताल संचालित है। ज्ञापन में लिखा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग, जनभावनाओं एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुजानगढ़ को पुनः जिला घोषित करने का निर्णय लिया जाए। इस दौरान सुजानगढ़ पंचायत समिति निवर्तमान प्रधान मनभरी देवी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच भी साथ रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89