कचरा पहले उठाने की जिद में विवाद:सफाई कर्मचारी से मारपीट का आरोप, दो नामजद समेत 4-5 अन्य पर केस दर्ज
कचरा पहले उठाने की जिद में विवाद:सफाई कर्मचारी से मारपीट का आरोप, दो नामजद समेत 4-5 अन्य पर केस दर्ज
चूरू : चूरू शहर के वार्ड 42 में कचरा उठाने के दौरान विवाद के बाद नगर परिषद के सफाई कर्मचारी धनराज के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। धनराज अपनी टीम के साथ सफाई करवाने पहुंचा था। आरोप है कि कचरा उठाने को लेकर हुए विवाद के बाद बाबू खां, वसीर खां और चार-पांच अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। कोतवाली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले कचरा उठाने को लेकर हुआ विवाद
धनराज ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी टीम के साथ वार्ड 42 में सफाई कार्य करवा रहा था। इसी दौरान कचरा उठाते समय बाबू खां और अन्य लोग वहां आए और पहले उनका कचरा उठाने के लिए कहा। धनराज ने नियमानुसार क्रमवार कचरा उठाने की बात कही।
जमादार के पद को लेकर सवाल, मारपीट का आरोप
शिकायत के अनुसार, धनराज के क्रमवार कचरा उठाने की बात कहने पर बाबू खां ने उसके पद को लेकर सवाल किया। धनराज ने खुद को जमादार बताया तो आरोप है कि बाबू खां ने उसे जातिसूचक गालियां दीं। इसके बाद वसीर खां और अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। धनराज ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
एससी-एसटी सेल के अधिकारी को सौंपी जांच
पुलिस ने बाबू खां, वसीर खां और चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी-एसटी एक्ट) की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एससी-एसटी सेल के अधिकारी हरीसिंह धायल को सौंपी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2483226

