अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संघ की तहसील-कार्यकारिणी गठित:सरदारशहर में लीला स्वामी अध्यक्ष, ममता राजानी सचिव और सुमन कुमारी कोषाध्यक्ष बनीं
अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संघ की तहसील-कार्यकारिणी गठित:सरदारशहर में लीला स्वामी अध्यक्ष, ममता राजानी सचिव और सुमन कुमारी कोषाध्यक्ष बनीं
सरदारशहर : अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की सरदारशहर तहसील इकाई की बैठक 25 अक्टूबर को हुई। जिला अध्यक्ष मंजू कुमारी नाई की अध्यक्षता में तहसील कार्यकारिणी बनाई गई। इसमें लीला स्वामी को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष चुना गया। ममता राजानी को सचिव और सुमन कुमारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, महिला कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने और महिला सशक्तिकरण पर काम करने पर चर्चा हुई। नए पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं सहित विभाग से जुड़ी कर्मचारियों की मांगों को उचित मंच पर उठाने का संकल्प लिया।
संगठन ने बताया कि नए पदाधिकारी राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए तहसील स्तर पर कोशिश करेंगे। वे कर्मचारियों को संगठित कर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी करेंगे। पदाधिकारियों का चुनाव संस्थापक संरक्षक छोटूलाल बुनकर, प्रदेशाध्यक्ष रचना शर्मा और विनिता के निर्देश पर हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2483226

