चूरू की अनिशा भार्गव को मिलेगा ‘कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2027’
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर सीकर में होगा सम्मान, साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए हुआ चयन
चूरू : जिले की नवोदित कवयित्री एवं लेखिका अनिशा भार्गव का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ‘कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2027’ के लिए किया गया है। अनिशा भार्गव, मुकेश भार्गव की सुपुत्री हैं। सम्मान के लिए चयनित प्रतिभागियों की सूची में उनका नाम शामिल होने से परिजनों और साहित्य जगत में खुशी का माहौल है।
कमला देवी जनसेवा संस्थान, सीकर की ओर से यह सम्मान 26 जनवरी 2027 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
अनिशा भार्गव को इससे पहले भी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मध्यप्रदेश से ‘साहित्य गौरव’ और ‘लोक कला व संस्कृति सम्मान’ सहित विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके चयन पर साहित्यप्रेमियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2477455


