सालासर पदयात्रियों की पिकअप को कार ने मारी टक्कर:NH-52 पर हुआ हादसा, 5 लोग घायल, डीबी अस्पताल में चल रहा इलाज
सालासर पदयात्रियों की पिकअप को कार ने मारी टक्कर:NH-52 पर हुआ हादसा, 5 लोग घायल, डीबी अस्पताल में चल रहा इलाज
चूरू : चूरू में NH-52 पर झंकार होटल के पास एक सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने सालासर पदयात्रियों की पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। घायलों को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में पिकअप सवार 17 साल का अभिषेक और कार में सवार हिसार निवासी मोहित कुमार (21), सत्यवान (25), करमजीत (24) और मोहनलाल (32) शामिल हैं। ये सभी पदयात्रा के लिए निकले एक संघ के साथ थे।
हादसे के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास मील, हेमंत सिहाग और हर्ष लांबा ने अपनी गाड़ी से तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाकी दो घायलों को हाईवे एंबुलेंस से लाया गया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2474990
