[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाखाऊ के आशीष ने पॉलवाल्ट में जीता गोल्ड:इकराम को सिल्वर, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते मेडल, अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
घांघूचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लाखाऊ के आशीष ने पॉलवाल्ट में जीता गोल्ड:इकराम को सिल्वर, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते मेडल, अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे

लाखाऊ के आशीष ने पॉलवाल्ट में जीता गोल्ड:इकराम को सिल्वर, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते मेडल, अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे

घांघू : घांघू के लाखाऊ गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के दो छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स खेल पॉलवाल्ट में चयन हुआ है। शुक्रवार को स्कूल में इन खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया गया।

स्कूल के खेल प्रशिक्षक विजय सिंह भांभू ने बताया कि भरतपुर में हुई 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आशीष सिहाग ने 17 वर्ष वर्ग में पॉलवाल्ट में गोल्ड मेडल जीता। मोहम्मद इकराम ने 19 वर्ष वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया।

दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य लियाकत अली और विद्यालय स्टाफ ने खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक विजय सिंह भांभू का सम्मान किया। प्रधानाचार्य लियाकत अली ने कहा कि यह स्कूल और गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों और स्कूल परिवार को बधाई दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin