1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में योगेश विजेता:डूमोली खुर्द में हुई खेल प्रतियोगिता, विजेताओं को मिला इनाम
1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में योगेश विजेता:डूमोली खुर्द में हुई खेल प्रतियोगिता, विजेताओं को मिला इनाम
सिंघाना : सिंघाना क्षेत्र के डूमोली खुर्द गांव के शहीद बिरदाराम खेल मैदान में रविवार को खेल-कूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
16 सौ मीटर दौड़ में गुढ़ा के योगेश ने प्रथम, मोहन पिलानी ने द्वितीय, मनीष बुहाना ने तीसरा व मोहित बुहाना ने चौथा स्थान हासिल किया। इस दौरान प्रथम विजेता को 11 हजार, दूसरे को 5100, तीसरे को 3100 रुपए का ईनाम देकर सम्मानित किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता होशियार सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने वीर चक्र शहीद बिरदाराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
‘खेल से अनुशासन की भावना विकसित होती है’
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश गुर्जर ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और एकता की भावना विकसित होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित अवसर और मंच मिलने पर वे जिले, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम रोशन कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने से युवा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे तथा उनकी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगेगी। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर हनुमान शर्मा, प्रभूदयाल, रामसिंह छावडी, हितेंद्र, मुकेश गराटी, घम्मनलाल, मिंटू मुरादपुर, कुलदीप, अजीत, श्यामसुंदर, सुंडाराम, सचिन शर्मा, मुलाराम, ग्यारसीलाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2443857

