[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में नवरात्रि शुरू, घरों में घट स्थापना:पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, मंदिरों में भक्तों की भीड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में नवरात्रि शुरू, घरों में घट स्थापना:पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, मंदिरों में भक्तों की भीड़

खेतड़ी में नवरात्रि शुरू, घरों में घट स्थापना:पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, मंदिरों में भक्तों की भीड़

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र में नवरात्रि के अवसर पर लोगों ने सवेरे शुभ मुहुर्त में घरों में घट स्थापना की। इस, दौरान मंदिरो को भव्य रूप से सजाया गया। लोगों ने मां शक्ति की विशेष आराधना कर सुख समृद्धी की कामना की। इसके साथ ही सवेरे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मन्नतें मांगी। अब नौ दिन तक घरों और मंदिरों में प्रतिदिन मां के विभिन्न रुपों की पूजा होती है। नवरात्रि पर पूरे नौ दिन पुजा की जाएगी। पपुरना स्थित मनसा माता मंदिर, भोपालगढ़ सती माता मंदिर, महाराणा माता मंदिर, वराही देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रृद्धालुओं की ओर से पुजा अर्चना की जा रही है।

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों के पूजा के साथ उन्हें 9 दिनों तक विशेष चीजों का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और धन, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है।

पंडित चेतन प्रकाश शर्मा का कहना है कि मान्यता है कि नवरात्रि पर देवी दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं। यहां वे नौ दिनों तक वास करते हुए भक्तों की साधना से प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पंडित चेतन शर्मा,अजय सुरोलिया, विक्की सोनी, देवेंद्र गुप्ता, सीताराम गुप्ता, रवि गुप्ता, रामानंद सेन, रामजीलाल गुर्जर, रमेश चंद गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77