रींगस में बैलेंस बिगड़ने से पलटा ई-रिक्शा:दिल्ली से आए श्रद्धालु खाटूश्यामजी जा रहे थे, चार लोग घायल
रींगस में बैलेंस बिगड़ने से पलटा ई-रिक्शा:दिल्ली से आए श्रद्धालु खाटूश्यामजी जा रहे थे, चार लोग घायल
खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा शुक्रवार को रींगस में महला स्कूल के पास पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार चार श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
संतुलन बिगड़ने से पलटा ई-रिक्शा
पुलिस के अनुसार, श्रद्धालु रेलगाड़ी से रींगस पहुंचे थे। यहां से वे ई-रिक्शा में सवार होकर बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूश्यामजी जा रहे थे। इसी दौरान खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर महला स्कूल के पास अचानक ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।
दिल्ली निवासी चार श्रद्धालु घायल
हादसे में दिल्ली निवासी प्रेच चंद, काजल देवी, मधु देवी और अंशिका घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों ने उन्हें वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440719


