[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला प्रमुख बनने के बाद अरड़ावता पहुंचीं कोमल भंवरिया, शीशराम ओला को किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला प्रमुख बनने के बाद अरड़ावता पहुंचीं कोमल भंवरिया, शीशराम ओला को किया नमन

पूर्व केंद्रीय मंत्री के समाधि स्थल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, जनसेवा और क्षेत्र के विकास में दिए योगदान को किया याद

चिड़ावा : झुंझुनूं की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख कोमल भंवरिया बुधवार शाम अरड़ावता गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मश्री से सम्मानित स्वर्गीय शीशराम ओला के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने ओला के व्यक्तित्व, जनसेवा और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर सरजीत ओला, अमित ओला, विनोद चौधरी, विकास गुर्जर, संगीत गोठवाल, संदीप बुड़ानिया, कुलदीप ओला और राजू गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों ने भी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय शीशराम ओला को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77