सीकर में पैसेंजर-स्कूली बसों पर कार्रवाई:4 वाहन सीज, 1.89 लाख का जुर्माना लगाया
सीकर में पैसेंजर-स्कूली बसों पर कार्रवाई:4 वाहन सीज, 1.89 लाख का जुर्माना लगाया
सीकर : सीकर शहर में बुधवार को एडिशनल जज शालिनी गोयल ने पैसेंजर बसों और स्कूली बसों पर कार्रवाई की। बिना परमिट, अनफिट और नियमों का उल्लंघन करके चल रहे वाहनों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 3 स्कूल बसों और 1 मिनी बस को सीज किया। 30 अन्य गाड़ियों पर 1 लाख 89 हजार 900 रुपये का जुर्माना लगाया।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत हुई कार्रवाई
ADJ शालिनी गोयल ने बताया कि अभियान के तहत सीकर के सांवली सर्किल पर नाकाबंदी की गई। ज्वाइंट टीम में ट्रैफिक DSP पूनम भरगड़ और DTO ताराचंद बंजारा सहित परिवहन व पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान टीम के अधिकारियों ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र के साथ-साथ बसों में किए गए मॉडिफिकेशन को चेक किया।
इमरजेंसी यंत्रों की जांच की
इसके अलावा, यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी हैमर और फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता की भी जांच की। जांच के दौरान कुल 43 वाहनों में से 34 वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। ADJ शालिनी गोयल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और आम यात्रियों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2570348


