सुजानगढ़ के वेंकटेश्वर मंदिर में ब्रह्मोत्सव शुरू:29 नवंबर तक चलेगा आयोजन, शनिवार को कल्याणोत्सव में होगा भगवान का विवाह
सुजानगढ़ के वेंकटेश्वर मंदिर में ब्रह्मोत्सव शुरू:29 नवंबर तक चलेगा आयोजन, शनिवार को कल्याणोत्सव में होगा भगवान का विवाह
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के दक्षिण भारतीय शैली में बने वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति बालाजी) में 30वें ब्रह्मोत्सव का मंगलवार की शाम को शुभारंभ हुआ। श्री वेंकटेश्वर फाउंडेशन की ट्रस्टी मंजू देवी जाजोदिया ने बताया कि 6 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के पहले दिन अनुज्ञा, मुतिका संग्रहण, अंकुरारोपण, विश्वसेन पूजा, वेद प्रबन्ध पाठ आदि अनुष्ठानों के साथ पूजा अर्चना हुई। बुधवार की सुबह दूसरे दिन प्रातः पूजा के बाद रक्षाबंधन, हवन, ध्वजारोहण, उत्सव, तिरुमंजन, वेद पाठ, भोग व शाम को भेरी पूजा, कुंभ स्थापना, सवारी पाठ, भोग आरती के बाद गोष्ठी होगी।
गुरुवार की सुबह हवन चूर्णाभिषेक, पाठ, भोग आरती व शाम को भी कई कार्यक्रम होंगे। शुक्रवार को तोट्टी तिरुमंजन के कार्यक्रम के बार शनिवार को भगवान का विवाह (कल्याणोत्सव) होगा। इसके बाद शेषनाग की सवारी निकाली जाएगी। रविवार को चक्र स्नान, गरुड़ वाहन पर भगवान के भव्य दर्शन, ध्वजारोहण के बाद पूर्णाहुति होगी। ब्रह्मोत्सव के सभी अनुष्ठान कुंभकोणम से आए पंडित कृष्ण कुमार भट्टर के नेतृत्व में दक्षिण भारत के 12 पंडित करवा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2570324


