[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांजण में अटल सेवा केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम:80 महिलाओं और ग्रामीणों ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

कांजण में अटल सेवा केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम:80 महिलाओं और ग्रामीणों ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ

कांजण में अटल सेवा केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम:80 महिलाओं और ग्रामीणों ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ

सादुलपुर : सादुलपुर के ग्राम पंचायत कांजण के अटल सेवा केंद्र में बाल विवाह मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कम उम्र और जबरन बाल विवाह खत्म करने के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर किया। इसमें 80 महिलाओं, बाल विवाह सर्वाइवर्स और ग्रामीणों को बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने तथा अपने गांव और समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन

अतिथियों ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान से जुड़े जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर में बालिकाओं की शिक्षा, उनके सपनों और भविष्य के साथ बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

2030 तक चूरू को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य

संस्था की जिला समन्वयक रुकैया बानो ने बताया कि चूरू जिले में संचालित एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन (A2J) परियोजना का लक्ष्य वर्ष 2030 तक जिले को बाल विवाह मुक्त बनाना है।

महिलाओं और ग्रामीणों को दिलाई शपथ

कार्यक्रम में 80 महिलाओं, बाल विवाह सर्वाइवर्स, ग्रामीणों और विभिन्न हितधारकों ने बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने और अपने गांव व समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नदीम खान और फील्ड समन्वयक विनोद कुमार ने किया। आयोजन में सुनील प्रजापत और सुमन चोपड़ा ने सहयोग किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनियुक्त सरपंच अमर सिंह राठौड़ रहे। ग्राम सेवक भारती और पूर्व सरपंच श्रवण गोस्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रवण गोस्वामी ने की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक सिकंदर सिंह राठौड़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर जांगिड़, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेशमा देवी, सीएचओ संपत सिंह, साथिन प्रेम कंवर, सहायिका सुमन गोस्वामी, कनिष्ठ सहायक सुमन लता, विद्यालय स्टाफ सदस्य गजीका और चंद्रकला, कृषि पर्यवेक्षक नंदलाल मेहला और ई-मित्र सहायक रोहिताश सिंह सहित महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77