किसान आज मनाएंगे राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस, राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
यमुना जल समझौते को लागू करवाने की मांग पर 1059वें दिन भी जारी रहा नहर सत्याग्रह, मांगों की अनदेखी पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी
चिड़ावा : यमुना जल समझौते को धरातल पर लागू करवाने की मांग को लेकर खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन नहर सत्याग्रह बुधवार को 1059वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों ने समझौते को लागू करवाने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
जिला मुख्यालय और सभी तहसीलों में आज सौंपेंगे ज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह ओला ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऐतिहासिक किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय तथा जिले की सभी तहसीलों में उपखंड अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ज्ञापन में किसानों और मजदूरों की लंबित केंद्रीय मांगों को पूरा करने की मांग उठाई जाएगी।
खैरात नहीं, अपना हक मांग रहे किसान-मजदूर : ओला
ओला ने कहा कि किसान और मजदूर सरकार से कोई खैरात नहीं, बल्कि अपने हक और अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों की अनदेखी जारी रखी तो किसान-मजदूर एक बार फिर सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि छह वर्ष पहले जिस तरह देशभर के किसानों ने एकजुटता दिखाई थी, उसी तरह जरूरत पड़ने पर फिर आंदोलन किया जाएगा।
धरने पर हरिसिंह बसेरा किढवाना, कामरेड बजरंग लाल बराला, रणधीर सिंह ओला, कपिल तेतरवाल, प्रभुराम सैनी, रामचंद्र सिंघाना और रिसाल सिंह चाहर सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2570356


