पंचायती राज चुनाव: नामांकन प्रक्रिया समझाने के लिए आज कार्यशालाएं
पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पद के इच्छुक प्रत्याशियों को दी जाएगी नियमों की जानकारी
झुंझुनूं : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों की तैयारियों के तहत शनिवार, 10 अक्टूबर को जिले में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। दोपहर 3 बजे होने वाली इन कार्यशालाओं में चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और निर्वाचन नियमों की जानकारी दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य पद के इच्छुक प्रत्याशियों के लिए संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय पर कार्यशालाएं होंगी। वहीं, जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र सभागार में कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
कार्यशालाओं में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय बीएलएमटी और जिला स्तरीय डीएलएमटी प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया का प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान नामांकन पत्र के साथ जमा करवाए जाने वाले दस्तावेजों, घोषणा-पत्र, शपथ-पत्र और अन्य जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी दी जाएगी।
कार्यशालाओं का उद्देश्य प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की सही जानकारी देना और आवेदन भरते समय होने वाली संभावित गलतियों से बचने के लिए मार्गदर्शन करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440702


