[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानसिक स्वास्थ्य पर पोस्टर बनाकर दिया जागरूकता का संदेश, मोनिका की टीम प्रथम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मानसिक स्वास्थ्य पर पोस्टर बनाकर दिया जागरूकता का संदेश, मोनिका की टीम प्रथम

सीकर के नर्सिंग कॉलेज पिपराली में प्रतियोगिता आयोजित, विजेता टीम को 1,100 रुपए का पुरस्कार

सीकर : मानसिक स्वास्थ्य माह 2026 के तहत एसकेजीएमसी, सीकर के मनोरोग विभाग की ओर से नर्सिंग कॉलेज पिपराली में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेकर पोस्टरों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में मोनिका और उनकी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 1,100 रुपए नकद और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 500 रुपए तथा तृतीय स्थान वाली टीम को 300 रुपए का पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रामचंद्र लांबा, मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. अजिताभ सोनी, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र, मनोरोग नर्स विनोद कुमार और नर्सिंग ट्यूटर शिशुपाल उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूकता और उनसे जुड़े सामाजिक कलंक व भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया। इस दौरान समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और भावी स्वास्थ्यकर्मियों को संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया।

Related Articles