सभापति अब्दुल्ला अगवान और उपसभापति वीरेंद्र डारा का किया अभिनंदन
लायंस क्लब, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था और माई झुंझुनूं डॉट कॉम ने साफा, शॉल व माला पहनाकर किया स्वागत
झुंझुनूं : नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान और उपसभापति वीरेंद्र डारा का शुक्रवार को नगर परिषद सभापति कक्ष में शहर की सामाजिक, धार्मिक एवं मीडिया संस्थाओं की ओर से संयुक्त रूप से स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों को साफा, शॉल और दुपट्टा ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण कर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन शिवकुमार जांगिड़ ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब झुंझुनूं, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था और माई झुंझुनूं डॉट कॉम की ओर से किया गया। इस अवसर पर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया।
पदभार संभालते ही जनसमस्याओं के समाधान की पहल
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सभापति अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान और उपसभापति वीरेंद्र डारा ने पदभार ग्रहण करने के बाद शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रियता दिखाई है। सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करने और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की पहल से शहरवासियों में विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जगी है।
सामाजिक संस्थाएं विकास में निभाएंगी भागीदारी
लायंस क्लब झुंझुनूं और श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों संस्थाएं सामाजिक सरोकारों और शहर के बुनियादी विकास से जुड़े कार्यों में लगातार सहभागिता निभाती रही हैं। भविष्य में भी नगर परिषद के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में सहयोग किया जाएगा।
वहीं, माई झुंझुनूं डॉट कॉम की ओर से शहर की गतिविधियों को सामने लाने और देश-विदेश में रहने वाले झुंझुनूं के प्रवासियों को अपनी माटी से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी दी गई। संस्था पिछले तीन दशकों से प्रवासियों को शहर की प्रगति में भागीदार बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
शहर का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता : अगवान और डारा
आत्मीय स्वागत से अभिभूत सभापति अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान और उपसभापति वीरेंद्र डारा ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहरवासियों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से सामने लाई जाने वाली समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके त्वरित निस्तारण की दिशा में काम किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में डॉ. डी.एन. तुलस्यान, शिवकुमार जांगिड़, गोपाल कृष्ण गुप्ता, नरेंद्र व्यास, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, सुनील तुलस्यान, सीए पवन केडिया, पार्षद उमर कुरैशी, प्रहलाद अग्रवाल, डॉ. उम्मेद सिंह शेखावत, दीपेन्द्र बुडानिया, सुरेश मिल और मनोज कटेवा सहित विभिन्न संस्थाओं के ट्रस्टी, पदाधिकारी, सदस्य, नवनिर्वाचित पार्षद और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440687
