बख्तावर खान कांट बने यूथ कांग्रेस मंडावा विधानसभा अध्यक्ष
602 मतों से दर्ज की जीत, नरेंद्र को मिले 1718 वोट
झुंझुनूं : प्रदेश युवा कांग्रेस के जारी परिणाम में मंडावा विधानसभा अध्यक्ष पद पर बख्तावर खान कांट निर्वाचित हुए। बख्तावर को 2320 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र को 1718 मत प्राप्त हुए। इस तरह बख्तावर ने 602 मतों से जीत दर्ज की। बख्तावर इससे पहले कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई में जिला महासचिव और जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जीत के बाद बख्तावर खान ने उन्हें समर्थन देकर मतदान करने वाले सभी युवाओं और छात्रों का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2436278


