[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला-प्रमुख की दौड़ में सुशीला आगे, प्रवेश-रंजना का भी नाम:रीटा और सांसद ओला की सहमति का इंतजार; एकतरफा जीती थी कांग्रेस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला-प्रमुख की दौड़ में सुशीला आगे, प्रवेश-रंजना का भी नाम:रीटा और सांसद ओला की सहमति का इंतजार; एकतरफा जीती थी कांग्रेस

जिला-प्रमुख की दौड़ में सुशीला आगे, प्रवेश-रंजना का भी नाम:रीटा और सांसद ओला की सहमति का इंतजार; एकतरफा जीती थी कांग्रेस

झुंझुनूं : जिला परिषद में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद अब जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसे बैठाया जाएगा, इसे लेकर राजनीतिक मंथन शुरू हो गया है। इनमें तीन दावेदारों के नाम चर्चा में हैं, लेकिन राजनीतिक अनुभव, क्षेत्र में पकड़ और सांसद बृजेंद्र ओला के भरोसे के लिहाज से पूर्व प्रधान सुशीला सीगड़ा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

तीन बार पंचायत समिति प्रधान रह चुकीं सुशीला मंडावा क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखती हैं। भाजपा से कांग्रेस में वापसी, ओला परिवार से पुराने संबंध और पंचायत राज का अनुभव उनकी दावेदारी के प्रमुख आधार हैं। दूसरी ओर पहली बार जिला परिषद चुनाव जीतकर आई प्रवेश जानू और डॉ. रंजना धींवा भी पारिवारिक व राजनीतिक समीकरणों के सहारे दौड़ में हैं।

तीन बार प्रधान, विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकीं

  • सुशीला सीगड़ा की दावेदारी का सबसे मजबूत पक्ष उनका राजनीतिक अनुभव और ओला परिवार की नजदीकी है। वह तीन बार पंचायत समिति प्रधान रह चुकी हैं। जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकी है।
  • 2019 में सुशीला सीगड़ा ने भाजपा के टिकट पर मंडावा विधानसभा उपचुनाव लड़ा था। उप चुनाव में 60 हजार से अधिक वोट प्राप्त किए थे।
  • इस बार जिला परिषद चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं। सांसद बृजेंद्र ओला और विधायक रीटा चौधरी की भूमिका से उनकी कांग्रेस में वापसी हुई और पार्टी ने उन्हें जिला परिषद वार्ड 6 से प्रत्याशी बनाया। चुनाव जीतने के बाद अब उनका नाम जिला प्रमुख पद के लिए प्रमुखता से सामने है।

प्रवेश जानू की पहली जीत, लेकिन ओला परिवार का साथ महत्वपूर्ण

  • जिला परिषद वार्ड 40 से जीतकर आई प्रवेश जानू भी जिला प्रमुख की दौड़ में हैं। भामरवासी गांव की रहने वाली प्रवेश जानू रिटायर्ड टीचर हैं। यह उनकी पहली चुनावी जीत है।
  • उनके ससुर पूर्व सरपंच रह चुके हैं, जिससे परिवार का ग्रामीण राजनीति से जुड़ाव रहा है।उनके पक्ष में सबसे अहम समीकरण सांसद बृजेंद्र ओला के नजदीकी सुनील जानू से पारिवारिक संबंध हैं। ओला परिवार से निकटता उनके नाम को दावेदारों की सूची में बनाए रखती है।
  • प्रवेश जानू के लिए राजबाला ओला ने अपनी सीट छोड़ी थी। यह घटनाक्रम भी उनके राजनीतिक समीकरण को महत्वपूर्ण बनाता है। यदि कांग्रेस अनुभव के बजाय नए चेहरे और राजनीतिक भरोसे को प्राथमिकता देती है, तो प्रवेश जानू का नाम भी विचार में आ सकता है।

डॉ. रंजना धींवा भी दौड़ में

  • वार्ड 20 से जीतकर आईं डॉ. रंजना धींवा की दावेदारी के पीछे भी ओला परिवार से नजदीकी एक महत्वपूर्ण आधार है।
  • उनके पिता कुरड़ाराम धींवा ओला परिवार के नजदीकी माने जाते हैं। पति सुधींद्र मूंड भी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। युवा कांग्रेस से जुड़े उनके अनुभव और संगठन में लंबे समय की सक्रियता रंजना धींवा के राजनीतिक पक्ष को मजबूत करती है।
  • उनकी दावेदारी पारिवारिक राजनीतिक संबंधों और संगठनात्मक पृष्ठभूमि पर टिकी है। जिला प्रमुख चयन में यदि इन समीकरणों के आधार पर किसी दूसरे चेहरे पर सहमति बनती है, तो रंजना धींवा भी विकल्प हो सकती हैं।

रीटा चौधरी की सहमति से बनेगा जिला प्रमुख सुशीला सीगड़ा का नाम मंडावा विधायक और कांगेस जिला अध्यक्ष रीटा चौधरी के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस में वापसी और टिकट दिलाने में रीटा चौधरी की भूमिका रही।

जिला प्रमुख चयन में रीटा चौधरी की सहमति महत्वपूर्ण रहेगी, लेकिन अंतिम समीकरण सांसद बृजेंद्र ओला की राय, पार्टी के निर्वाचित सदस्यों की सहमति और कांग्रेस के भीतर संतुलन पर निर्भर करेंगे।

ओला परिवार के फैसले पर टिकी नजरें

जिला परिषद की 41 सीटों में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। ऐसे में जिला प्रमुख कांग्रेस का बनना तय माना जा रहा है, लेकिन पार्टी के भीतर किस नाम पर सहमति बनेगी, यही सबसे बड़ा सवाल है।

तीनों दावेदार किसी न किसी रूप में ओला परिवार के राजनीतिक समीकरणों से जुड़े हैं। ऐसे में सांसद बृजेंद्र ओला की पसंद और सहमति निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

सुशीला सीगड़ा अनुभव और क्षेत्रीय जनाधार के आधार पर आगे हैं। प्रवेश जानू नए चेहरे के साथ ओला परिवार की निकटता का समीकरण रखती हैं, जबकि डॉ. रंजना धींवा के पक्ष में पारिवारिक संबंध और संगठनात्मक सक्रियता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77