खेतड़ी में निशुल्क नेत्र जांच शिविर:62 मरीजों का हुआ चेकअप, 28 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजे
खेतड़ी में निशुल्क नेत्र जांच शिविर:62 मरीजों का हुआ चेकअप, 28 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजे
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के स्वामी रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में जयपुर के सहाय नेत्र रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 62 रोगियों की जांच की। इनमें से 28 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया।
मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया-रामकृष्ण मिशन की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत नियमित रूप से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं। ये शिविर गरीब और असहाय लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। मिशन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए काम कर रहा है।
महिलाओं को सिलाई और बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण
स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि मिशन की ओर से महिलाओं को निशुल्क सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। वहीं, बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके अलावा जरूरतमंदों को समय-समय पर कपड़े और घरेलू सामग्री वितरित की जाती है। मिशन में आने वाले लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का प्रयास भी किया जाता है।
उन्होंने कहा कि मिशन के सदस्य स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलते हुए गरीब और असहाय लोगों की मदद कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। इस मौके पर स्वामी सुभागानंद महाराज, डॉ. ज्योति, कालीचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार, ग्यारसी लाल, सुरेश सैनी, गोपी राम, महेश कुमार, हर्षित सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2561085


