[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान पंचायत चुनाव; विधायक के पीए की पत्नी चुनाव हारीं गांव से उतर गईं 50 रोड लाइटें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

राजस्थान पंचायत चुनाव; विधायक के पीए की पत्नी चुनाव हारीं गांव से उतर गईं 50 रोड लाइटें

टोंक जिले के पीपलू में पंचायत समिति सदस्य चुनाव से पहले गांव की गलियां रोशन करने वाली करीब 50 रोड लाइटें चुनाव परिणाम आते ही गायब हो गईं। पंचायत समिति सदस्य चुनाव के दौरान रानोली गांव में लगाई गई इन लाइटों को अब हटाए जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पीपलू (टोंक) : चुनाव से पहले गांव की गलियां रोशन करने वाली करीब 50 रोड लाइटें चुनाव परिणाम आते ही गायब हो गईं। पंचायत समिति सदस्य चुनाव के दौरान रानोली गांव में लगाई गई इन लाइटों को अब हटाए जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव से करीब एक माह पहले गांव में रोड लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन संबंधित प्रत्याशी के चुनाव हारने के बाद इन्हें उतरवा लिया गया। इस घटनाक्रम ने लाइटें लगाने से लेकर हटाने तक की पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, पंचायत समिति सदस्य चुनाव में प्रियंका शर्मा मैदान में थीं। वे विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक (पीए) आलोक शर्मा की पत्नी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, चुनाव से पहले रानोली गांव में करीब 50 रोड लाइटें लगाई गई थीं। उस समय भी ग्रामीणों ने इन लाइटों को लेकर विरोध जताया था और इनके लगाए जाने के औचित्य पर सवाल उठाए थे। शिकायत के बाद निगम की ओर से भी लाइटों को अवैध बताया गया था।

अब चुनाव परिणाम आने के बाद इन लाइटों को हटाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी और चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों का दावा है कि ये लाइटें नगरपालिका पीपलू की थीं, जिन्हें नगरपालिका क्षेत्र में लगाया जाना था, लेकिन इन्हें रानोली गांव में लगा दिया गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि लाइटें अवैध थीं तो चुनाव से पहले ही क्यों नहीं हटाई गईं और यदि वैध थीं तो चुनाव परिणाम के बाद इन्हें हटाने की जरूरत क्यों पड़ी? ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

इनका कहना है

रानोली ही नहीं, पीपलू क्षेत्र में जहां-जहां भी अवैध लाइटें लगी थीं, उन्हें हटाया गया है। रानोली में लाइटें किसने लगाई थीं, इसकी जानकारी नहीं है। – गोधन चौधरी, अधिशासी अभियंता, पीपलू

ये रोड लाइटें नगरपालिका पीपलू की नहीं हैं। हमारे यहां दो कंपनियों की लाइटें हैं और सभी पर सीरियल नंबर अंकित हैं। – पंकज मंगल, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका पीपलू

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77