[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस की सफलता जनता के विश्वास की जीत : तनवीर खान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस की सफलता जनता के विश्वास की जीत : तनवीर खान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का युवाओं पर दिखा प्रभाव, कांग्रेस नेता ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान में हाल ही में संपन्न पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य एवं युवा कांग्रेस नेता तनवीर खान ने खुशी जताते हुए प्रदेश के मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस को मिली सफलता जनता के विश्वास, समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

तनवीर खान ने कहा कि चूरू जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है। उन्होंने इस सफलता को किसी एक नेता या व्यक्ति की जीत के बजाय जनता और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले लोगों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई है।

भारत जोड़ो यात्रा का युवाओं पर प्रभाव : खान

तनवीर खान ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव पंचायतीराज चुनावों में युवा मतदाताओं के बीच देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनके प्रयासों से युवाओं में राजनीतिक और लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ी है।

खान ने कहा कि युवा मतदाता अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होकर मतदान में भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की चुनावी सफलता में राहुल गांधी के संघर्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी महत्वपूर्ण बताया।

मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

तनवीर खान ने राजस्थान के मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम किया। पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए सभी मतदाता और कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77