तातीजा की बेटी बनी आसलवास की सरपंच:पीहर पहुंचने पर माला और चुनड़ी ओढ़ाकर दी बधाई
तातीजा की बेटी बनी आसलवास की सरपंच:पीहर पहुंचने पर माला और चुनड़ी ओढ़ाकर दी बधाई
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के तातीजा गांव की बेटी कविता बाई ग्राम पंचायत आसलवास की सरपंच चुनी गईं। रविवार को उनके पीहर तातीजा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह समाजसेवी मुकेश कसाना की अध्यक्षता में हुआ। मातादीन खटाना मुख्य अतिथि थे। प्रमोद गुर्जर आसलवास, शीशराम गुर्जर, हरिसिंह सिंह गुर्जर और छोटेलाल बजाड़ विशिष्ट अतिथि रहे।
मुकेश कसाना ने बताया कि कविता बाई के तातीजा पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। तातीजा की नवनिर्वाचित सरपंच बीता देवी ने उन्हें माला पहनाई, चुनड़ी ओढ़ाई और श्रीफल भेंट किया। ग्रामीणों और समाज के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम में हवलदार कैलाश, हवलदार लीलाधर रावत, उपसरपंच विनोद, मुकेश आरटीओ, सुरेश फौजी, राजेश फौजी, मालाराम दायमा, कृष्ण धेधड़, सुरेश निंम्बाला, डीपी मणकस, मातादीन धेधड़, मिंटू मास्टर, बिहारी लाल और रामचंद्र खटाना सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2561096


