स्कूटी पर निकले सभापति अब्दुल्ला अगवान, गलियों से वार्डों तक परखी सफाई व्यवस्था
सुबह-सुबह औचक निरीक्षण में कचरे के ढेर और नालियों की अव्यवस्था मिली, अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश
झुंझुनूं : नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान बुधवार सुबह स्कूटी से शहर के विभिन्न इलाकों के औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने बिना किसी तामझाम के शहर की गलियों और वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। जहां व्यवस्थाओं में खामियां मिलीं, वहां मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर सुधार के निर्देश दिए।
सभापति ने विभिन्न वार्डों में स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कचरे के ढेर, सड़कों पर जमा मिट्टी और नालियों से पानी की अव्यवस्थित निकासी की समस्या सामने आई। उन्होंने अधिकारियों को इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
सभापति ने लाल पहाड़ी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 7 का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वार्ड नंबर 8 के इंद्रा नगर क्षेत्र में चल रहे नाले के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निर्माण कार्य में स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर उनका समाधान कराने के निर्देश दिए।
सभापति अब्दुल्ला अगवान ने कहा कि पदभार संभालने के बाद से वे नियमित रूप से सुबह शहर का दौरा कर रहे हैं। शहर की व्यवस्थाओं की निगरानी केवल अधिकारियों के भरोसे नहीं छोड़ी जाएगी। वे स्वयं मौके पर जाकर स्थिति देखेंगे और जहां भी कमी मिलेगी, उसे तत्काल दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।
उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं की निगरानी नगर परिषद की जिम्मेदारी है। प्रयास रहेगा कि झुंझुनूं में सफाई व्यवस्था बेहतर हो और आमजन को सड़क, नाली, सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से मिलें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नियमित निरीक्षण और मौके पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2436948


