[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में कार ने बाइक को मारी टक्कर:18 साल के युवक की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में कार ने बाइक को मारी टक्कर:18 साल के युवक की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हादसा

सादुलपुर में कार ने बाइक को मारी टक्कर:18 साल के युवक की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हादसा

सादुलपुर : सादुलपुर के राजगढ़-बहल सड़क पर थान मठुई के पास कार की टक्कर से बाइक सवार 18 साल के युवक की मौत हो गई। हादसा 20 नवंबर की रात करीब 8:45 बजे हुआ।

पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि राघा बड़ी निवासी नितिन बाइक से अपने राजगढ़ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार के ड्राइवर ने ओवरटेक करते समय गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। रिपोर्ट में चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है।

गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक, सोनू और बलवीर उसे राजगढ़ अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राघा बड़ी निवासी सोनू पुत्र रणवीर ने राजगढ़ थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet