जिला प्रमुख के लिए जाट-ब्राह्मण महिलाओं के नाम चर्चा में:जिला परिषद में कांग्रेस को 21 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत, चुनाव 25 को
जिला प्रमुख के लिए जाट-ब्राह्मण महिलाओं के नाम चर्चा में:जिला परिषद में कांग्रेस को 21 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत, चुनाव 25 को
चूरू : चूरू जिला परिषद की 39 सीटों के नतीजों में कांग्रेस ने 21 सीटें जीतीं। भाजपा को 17 और सीपीआईएम को एक सीट मिली। बहुमत के आधार पर कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय माना जा रहा है। सीपीआईएम के जीते सदस्य के कांग्रेस में शामिल होने की भी चर्चा है।
जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। कांग्रेस जाट महिला प्रत्याशी को मौका दे सकती है। सहमति नहीं बनने पर ब्राह्मण महिला प्रत्याशी के नाम पर विचार हो सकता है।
कांग्रेस में वार्ड 26 से जीतीं प्रकाश देवी बुडानिया और वार्ड 18 से जीतीं नारायणी देवी चाहर के नाम चर्चा में हैं। विरोध होने पर वार्ड 3 की प्रत्याशी अंजूबाला शर्मा को भी मौका मिल सकता है। अंजूबाला पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा की पुत्रवधू हैं।
भाजपा में राठौड़ की संभावित जोड़-तोड़ को लेकर चर्चा
भाजपा के पास बहुमत नहीं है, फिर भी कनिका सिंह और संतोष मेघवाल के नामांकन दाखिल कराने की चर्चा है। राजनीतिक गलियारों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की संभावित जोड़-तोड़ को लेकर भी चर्चा है। कांग्रेस नेताओं को पिछला पंचायत चुनाव याद है। उस समय चूरू पंचायत समिति में कांग्रेस के पास बहुमत था, लेकिन राठौड़ की जोड़-तोड़ के बाद पार्टी अपना प्रमुख नहीं बना सकी थी।
इस बार कांग्रेस नेता जिला परिषद के जीते सदस्यों को दूसरे राज्य में ले गए हैं। सांसद राहुल कस्वां और पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया को सदस्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पार्टी के जीते सदस्यों पर नजर रख रहे हैं। जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को होगा।
जिला प्रमुख के कई दिग्गज दावेदार हारे
जब जिला परिषद चुनाव की रणभेरी बजी थी। तब कांग्रेस खेमे में जिला प्रमुख का दावेदार कनक बुडानिया को माना जा रहा था। जबकि भाजपा में कनिका सिंह का नाम था। रिजल्ट आने के बाद कनक बुडानिया चुनाव हार गई पर बहुमत कांग्रेस को मिला। दूसरी ओर भाजपा में कनिका सिंह चुनाव जीत गई पर उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला हैं।
बता दें कनक बुडानिया तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया की पत्नी हैं, जबकि कनिका सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ क पुत्रवधू हैं। रिजल्ट आने के बाद अब यह तय नहीं है कि भाजपा कनिका सिंह का ही नामांकन करवाएगी। हो सकता है कि उनके ससुर राजेन्द्र राठौड़ जोड़तोड़ बैठाने के चक्कर में उनके नाम को दरकिनार कर किसी अन्य महिला चेहरे पर दाव खेल सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2559528
