[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एग्जाम से एक घंटे पहले स्कूलों को मिलेंगे पेपर:सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में होगी व्यवस्था, 9वीं से 12वीं की हाफ-इयरली परीक्षाओं के लिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एग्जाम से एक घंटे पहले स्कूलों को मिलेंगे पेपर:सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में होगी व्यवस्था, 9वीं से 12वीं की हाफ-इयरली परीक्षाओं के लिए निर्देश

एग्जाम से एक घंटे पहले स्कूलों को मिलेंगे पेपर:सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में होगी व्यवस्था, 9वीं से 12वीं की हाफ-इयरली परीक्षाओं के लिए निर्देश

झुंझुनूं : झुंझुनूं के सरकारी और निजी स्कूलों में क्लास 9वीं से 12वीं तक की हाफ-इयरली परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी और 7 दिसंबर तक चलेंगी। इस दौरान प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए शिक्षा विभाग ने सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रश्नपत्रों को परीक्षा से पहले सुरक्षित स्थानों पर रखने, पुलिस थानों और चौकियों में सुरक्षा व्यवस्था करने और परीक्षा केंद्रों तक निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। 24 घंटे निगरानी और रात में पहरे की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने या समय से पहले खुलने की आशंका रोकने के लिए स्कूलों को निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना करनी होगी।

पुलिस थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे

परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए पेपर पुलिस थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे। इनकी निगरानी के लिए 24 घंटे चौकसी और रात को पहरे की व्यवस्था रहेगी। जिला स्तर पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की जाएगी, ताकि गोपनीयता बनी रहे।

परीक्षा से एक घंटे पहले लेने होंगे पेपर

जिन विद्यालयों की परीक्षा सामग्री पुलिस थानों या चौकियों में रखी जाएगी, वहां संस्था प्रधान या अधिकृत प्रभारी को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रश्नपत्र लेने पहुंचना होगा। पेपर लेने वालों की पहचान और अधिकृत पत्र की जांच की जाएगी। इसके बाद प्रश्नपत्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्कूल तक पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र खोलने और विद्यार्थियों को वितरित करने की प्रक्रिया तय समय के अनुसार पूरी करनी होगी।

निजी स्कूलों में पहले से नहीं रख सकेंगे प्रश्नपत्र

निजी स्कूलों को प्रश्नपत्र पहले से अपने पास रखने की अनुमति नहीं होगी। दोनों पारियों के पेपर एक साथ नहीं दिए जाएंगे। जिस पारी की परीक्षा होनी है, उसी के पेपर निर्धारित समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रश्नपत्रों के लिफाफे खोलने, जांचने और वितरण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।

प्रश्नपत्र कम पड़े तो रिजर्व से होगी आपूर्ति

किसी स्कूल में पेपर कम पड़ने पर जिला या ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध रिजर्व से पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए पहले से व्यवस्था की जाएगी, ताकि प्रश्नपत्रों की कमी से परीक्षा प्रभावित नहीं हो। जरूरत पड़ने पर पास के जिलों से भी समन्वय किया जा सकेगा। परीक्षा संचालन के लिए कार्मिकों की कमी होने पर दूसरे स्कूलों से सहयोग लिया जा सकेगा, हालांकि इससे नियमित शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77