खेतड़ी में पल्स पोलियो अभियान शुरू:21,753 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा, अभियान में लगाई 202 टीमें
खेतड़ी में पल्स पोलियो अभियान शुरू:21,753 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा, अभियान में लगाई 202 टीमें
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा स्थित राजकीय स्कूल में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव ने पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने फीता काटा।
डॉ. यादव शहीद धर्मपाल सैनी राजकीय स्कूल में लगे शिविर में पहुंचे और बच्चों को दवा पिलाने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना काल में वैक्सीन बनाने और दूसरे देशों की मदद करने का भी उल्लेख किया। साथ ही सही खान-पान और योग को बीमारियों से बचाव में सहायक बताया।
तीन दिन में 21,753 बच्चों तक पहुंचेगी टीमें
डॉ. यादव ने बताया कि पल्स पोलियो राष्ट्रीय कार्यक्रम है। खेतड़ी ब्लॉक में अभियान के लिए 202 टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें सार्वजनिक स्थानों और घर-घर जाकर तीन दिन में 21,753 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।
अभियान के दौरान खेतड़ी ब्लॉक के एक उप जिला अस्पताल, पांच सीएचसी, पीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में लोगों को मौसमी बीमारियों की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सेक्टर प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, आरआरटी टीम प्रभारी डॉ. महेंद्र सैनी, अनिल कुमावत, राजवीर सिंह भरगड़, एएनएम राजबाला, सुमन देवी, सुरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, प्रकाश चंद और विकास कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2561135
