[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा उप जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान शुरू:बच्चों को पिलाई खुराक, अगले दो दिन घर-घर जाकर खुराक टीमें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा उप जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान शुरू:बच्चों को पिलाई खुराक, अगले दो दिन घर-घर जाकर खुराक टीमें

चिड़ावा उप जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान शुरू:बच्चों को पिलाई खुराक, अगले दो दिन घर-घर जाकर खुराक टीमें

चिड़ावा : चिड़ावा उप जिला अस्पताल में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 की शुरुआत हुई। डॉ. रघुवीर मील ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का उद्घाटन किया। डॉ. रघुवीर मील ने अभिभावकों और स्वास्थ्य कर्मियों से बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करने की अपील की। बीसीएमओ डॉ. संतकुमार जांगिड़ ने कहा कि 0 से 5 साल तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।

दो दिन घर-घर जाकर पिलाई जाएगी दवा

सेक्टर ऑफिसर डॉ. तरुण जोशी ने बताया कि अभियान के पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। अगले दो दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक देंगी। अस्पताल प्रभारी डॉ. नितेश जांगिड़ ने स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की और लोगों से अभियान में सहयोग करने की अपील की।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम बीसीएमओ डॉ. संतकुमार जांगिड़ और अस्पताल प्रभारी डॉ. नितेश जांगिड़ के निर्देशन में हुआ। इस दौरान सेक्टर ऑफिसर डॉ. तरुण जोशी, संजय और विद्या सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अस्पताल का चिकित्सा स्टाफ, नर्सिंग कर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77