पेवा में कथा में महाराज ने भाईचारे का संदेश दिया:कहा- राम राज्य नारों से नहीं, भाइयों के प्रेम और एकता से आएगा; तीसरे दिन परीक्षित प्रसंग, समुद्र मंथन और कृष्ण जन्मोत्सव सुनाया
पेवा में कथा में महाराज ने भाईचारे का संदेश दिया:कहा- राम राज्य नारों से नहीं, भाइयों के प्रेम और एकता से आएगा; तीसरे दिन परीक्षित प्रसंग, समुद्र मंथन और कृष्ण जन्मोत्सव सुनाया
धोद : धोद क्षेत्र के पेवा गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को राजा परीक्षित, समुद्र मंथन और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के प्रसंग सुनाए गए। श्रीमद् दण्डी पीठ के स्वामी शिवेंद्र जी महाराज ने धर्म, त्याग, भाईचारे और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।
राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाते हुए महाराज ने बताया कि शमीक ऋषि के गले में मृत सांप डालने पर उनके पुत्र श्रृंगी ने राजा को सात दिन में तक्षक नाग के डसने का श्राप दिया था। इसके बाद परीक्षित ने राजपाट छोड़कर गंगा तट पर शुकदेव जी महाराज से भागवत कथा सुनी। महाराज ने इस प्रसंग से अहंकार और क्रोध से बचने की सीख दी।
समुद्र मंथन के बारे में उन्होंने बताया कि देवताओं और असुरों ने अमृत पाने के लिए मंथन किया था। सबसे पहले हलाहल विष निकला, जिसे भगवान शिव ने संसार की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण किया। बाद में अमृत सहित कई दिव्य रत्न निकले। महाराज ने कहा कि रामनवमी पर जुलूस निकालकर राम राज्य लाने की बात की जाती है, लेकिन राम राज्य केवल नारे लगाने से नहीं आएगा। इसके लिए भाइयों में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जैसा प्रेम और एकता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोग धार्मिक महोत्सव तिथि के अनुसार मनाते हैं, लेकिन जन्मदिन अंग्रेजी तारीख के अनुसार मनाते हैं। हमें अपनी परंपराओं का महत्व समझना चाहिए। कृष्ण जन्मोत्सव पर झांकी सजाई गई और पंडाल में जयकारे लगे। कथा में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। बजरंग, गिरधारी, मनोज, सुशील, रघुनाथ प्रसाद, बलवीर, प्रदीप और बनवारी सहित कई लोग शामिल हुए। कथा का आयोजन 19 से 25 नवंबर तक कमला देवी पारीक और पारीक परिवार की ओर से किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2561135
