दोस्त ने शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप:मिलने के बहाने बुलाया, होटल ले जाकर की दरिंदगी; अब बदनाम करने की धमकी
दोस्त ने शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप:मिलने के बहाने बुलाया, होटल ले जाकर की दरिंदगी; अब बदनाम करने की धमकी
सीकर : सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड के 26 साल की युवत से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले युवती से शादी का वादा किया था, लेकिन अब मना कर दिया और बदनाम करने की धमकी दे रहा है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस में दी शिकायत के अनुसार उसकी 2019 में सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत गहरी होना शुरू हुई। आरोपी ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया। इसके बाद वह उसे होटल लेकर चला गया। जहां उसने युवती के साथ रेप किया।
विरोध करने पर आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और कई बार युवती के साथ दरिंदगी की। आरोप है कि युवती को विश्वास में लेने के लिए आरोपी ने लिवइन एग्रीमेंट भी तैयार करवा लिया था, लेकिन जब भी युवती शादी की बात कहती तो आरोपी बहाने करता रहता।
बदनाम करने की धमकी देने लगा आरोपी
अक्टूबर में आरोपी ने शादी करने से युवती को साफ मना कर दिया और कहा कि अब यदि उसे परेशान किया तो बदनामी कर देगा। आरोपी युवक ने युवती के साथ शादी की बात को लेकर कई बार मारपीट भी की। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2561136
